Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

ADC सतबीर मान और SDM अमित गुलिया ने योग मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 20 जून: योग भारत की प्राचीनतम पद्धति है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो निश्चित तौर पर निरोग रहेंगे। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, और कई बीमारियों से बचाव होता है। एडीसी सतबीर मान ने यह शब्द स्थानीय खेल परिसर सैक्टर-12 में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए कहे। इस अवसर पर योग मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसको एडीसी सतबीर मान और एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया ने हरी झंडी दिखाई।

मैराथन की शुरूआत सैक्टर-12 स्थित खेल परिसर से हुई, जो सैक्टर-१५ स्थित टाउन पार्क की परिक्रमा करते हुए मथुरा रोड़ से होते हुए लघु सचिवालय के सामने से गुजरी और पुन: खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों, खिलाडि़य़ों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन के उपरांत जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, स्कूली छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नशे के विरूद्ध दिया गया संदेश युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान:-ADC सतबीर मान

कार्यक्रम के दौरान एडीसी सतबीर मान ने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर देता है, जबकि योग उसे संतुलित, अनुशासित और स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने की दिशा देता है।

उन्होंने बताया कि योग प्राचीन भारेत की ऐसी धरोहर है, जो आज वैश्विक स्तर पर भी स्वास्थ्य और शांति का माध्यम बन चुकी है। नशे के खिलाफ यह योग मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं बल्कि स्वस्थ भारत और सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलेभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे सैक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा व पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

विभिन्न योग मुद्राओं के साथ की गई योग दिवस की तैयारियों की भव्य रिहर्सल मैराथन के उपरांत जिला स्तरीय योग प्रदर्शन की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, प्राणायाम और ध्यान जैसी विभिन्न योग मुद्राओं का सामूहिक प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को सही मुद्राओं और श्वास की तकनीकों का अभ्यास करवाया गया, ताकि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो।

कार्यक्रम के संयोजन और संचालन में जिला प्रशासन ने प्रत्येक पहलू का ध्यान रखा। मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर योग दिवस में भाग लें और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

Related posts

ललित नगर और विपुल गोयल के ठुमको पर झूमा फरीदाबाद

Metro Plus

एफएमएस के छात्र आदर्श सिंह ने हरियाणा राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते दो रजत पदक

Metro Plus

अभिभावक मंच और स्कूल संचालकों में पिस रहे हैं अभिभावक और छात्र

Metro Plus