Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मंत्री राजेश नागर ने क्यों किया ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 28 जून: विकास कार्यों में ठेकेदारों द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने से नाराज खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर की संस्तुति पर एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए खजाने के मुंह खोल रखे हैं, विकास कार्यों के टेंडर हो रहे हैं लेकिन ठेकेदारों के काम पूरे होने पर नहीं आ रहे। लगता है कि ठेकेदार जान बूझकर काम लटका कर रखते हैं। ऐसे में हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने निगमायुक्त धीरेंद्र खडगटा से कहा कि इस ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से ब्लैक लिस्ट किया जाए और आगे से किसी विकास कार्य को न दिया जाए। जिस पर निगम आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दे दिए।

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नालों आदि की सफाई व्यवस्था में तेजी लाई जाए। जिससे कि लोगों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पल्ला से सेहतपुर रोड़ पर जमा होने वाले पानी की समस्या को दूर करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा अनेक सड़कों गलियों के विकास की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन इसमें अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बैठक के बाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को स्पीड मिलेगी और मानसून के मौसम में जल भराव से भी राहत मिलेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सुधर जाओ या हरियाणा छोड़ दो। हम हरियाणा को एक शांतिपूर्ण प्रदेश बनाने में लगे हैं जिसमें जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर द्विजा, मुख्य चीफ इंजीनियर विवेक गिल सहित निगम के अन्य अधिकारी और तिगांव विधानसभा क्षेत्र के निगम पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, लाल मिश्रा, सरोज शीशराम अवाना, प्रदीप टोंगर एवं संजीव कुमार, अजय भड़ाना सहित भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, लोकेश बैंसला, मुकेश शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, ओमदत्त शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, सतीश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

Abhirashi Group: जैन बंधुओं ने New Year पर लोगों को 2020 किलो दूध पिलाकर दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

Metro Plus

निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे: डिप्टी मेयर

Metro Plus

देवेंद्र चौधरी ने किया विकास कार्यो का शुभारंभ

Metro Plus