Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 17 अगस्त: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने फरीदाबाद के विभिन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आर्शीवाद लिया।

इस दौरान मंदिरों में मंदिर प्रबंधन कमेटियों ने सुमित गौड़ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि आज पूरे देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के धूम है, फरीदाबाद शहर के मंदिरों में भी इस बार इस उत्सव को लेकर भव्य झांकियां बनाई गई है, जोकि लोगों का मंत्रमुगध कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं आकर उस पाप का नाश करते है। पूजा अर्चना करके परमात्मा से फरीदाबाद क्षेत्र की जनता की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत अपने मित्र के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।

Related posts

संत निरंकारी मिशन ने महावैक्सीनेशन अभियान में भाग ले 331 लोगों को लगवाई वैक्सीन।

Metro Plus

Reduced Material Handling – Key to Productivity – J.P. Malhotra

Metro Plus

नगर निगम पार्षद धनेश अदलक्खा होंगे निगम सदन के नए सीनियर डिप्टी मेयर और अजय बैंसला डिप्टी मेयर !

Metro Plus