Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SI गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, SP नीतीश अग्रवाल ने लगाए स्टार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
पलवल, 01 जून:
पलवल पुलिस में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) गजराज सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP) पलवल, नीतीश अग्रवाल (IPS) ने अपने कार्यालय में नवनियुक्त इंस्पेक्टर गजराज सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से सम्मानित कर बधाई दी।

पुलिस विभाग में पिछले 38 वर्षों से अधिक का सफर इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने पुलिस विभाग में पूरे 38 साल और 6 महीने की एक लंबी, कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय सेवा पूरी की है।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:-
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने इंस्पेक्टर गजराज सिंह के काम की सराहना करते हुए कहा कि विभाग में इतने लंबे समय तक निष्ठापूर्वक सेवा देना बेहद गर्व की बात है। गजराज सिंह ने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से किया है। मैं उनके इस प्रमोशन पर उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

पदोन्नति मिलने और स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाए जाने पर इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह पूरी ईमानदारी और लगन के साथ जनता व विभाग की सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने नए इंस्पेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली: भाटिया

Metro Plus

Vidyasagar International की चार विद्यार्थियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन-डे

Metro Plus