Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पटाखों की दुकानों हेतु डॉ० अमित अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए

महेश गुप्ता
फरीदाबाद,22 अक्तूबर
: आगामी दिवाली त्यौहार के अवसर पर फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों पर 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक पटाखों की ब्रिकी हेतु लगने वाली दुकानों के लिये उपायुक्त डॉ० अमित कुमार अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है।
डॉ० अग्रवाल नेे बताया कि फरीदाबाद में सात स्थानों पर पटाखों की 600 दुकानें तथा बल्लभगढ़ में पांच स्थानों पर लगभग 200 दुकानें लगायी जायेंगी जोकि प्रात: 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खुलेंगी।
उपायुक्त के दिशा-निर्देशा अनुसार सभी स्थानों पर 9 फुट बाई 9 फुट साईज की टिन की दुकानें लगायी जायेंगी। प्रत्येक दुकान में एक कुर्सी व एक मेज के साथ-साथ एक आग बुझाने का सिलैण्डर भी उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभी स्थानों पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि पटाखे बेचने वाले प्रत्येक आवेदक का प्रशासन द्वारा एक लाख रूपये का बीमा भी कराया जायेगा। पटाखा बिक्री स्थानों पर एक नियंत्रण-कक्ष भी स्थापित किया जायेगा जिसमें जिला रैडक्रॉस सोसायटी के एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की जायेगी।
डॉ० अग्रवाल ने बताया कि पटाखों को बेचने के इच्छुक व्यक्ति 23 अक्तूबर से 27 अक्तुबर सायं 5:00 बजे तक सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकता है जिसके लिए आवेदन फार्म 100 रूपये की अदायगी पर रैडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारी द्वारा दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को प्रात: 11:00 बजे सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी की उपस्थिति में गठित कमेटी की देख-रेख में लक्की ड्रा निकाला जायेगा जिसके परिणामस्वरूप आवेदकों को अस्थाई पटाखों की बिक्री हेतु उक्त प्रकार की दुकानें अलॉट कर दी जायेंगी।

Related posts

गार्ड ऑफ ऑनर पर सरकार की ‘सजर्री’- जानें किसको कैसे, कब और कितना मिलेगा सम्मान?

Metro Plus

रॉयल हेरिटेज सोसायटी द्वारा शूटर शिखा नरवाल का स्वागत किया गया

Metro Plus

Delhi Scholars International School में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की और भी ध्यान दिया जा रहा है: जसलीन कौर

Metro Plus