Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शहर को टॉप-टवैटी में लाने के लिए डीआर भास्कर के प्रयास लाने लगे है रंग

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 21अक्तूबर
: फरीदाबाद शहर को देश के टाप-टवैटी स्मार्ट सिटीज में शामिल करवाने की दौड़ में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत फरीदाबाद नगर-निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर के आह्वान पर शहर की समाजसेवी संस्थाएं भी जन जागरूकता उत्पन्न करने के बारे नि:शुल्क प्रचार-प्रसार के लिए आगे आकर सहयोग देने में जुट गई हैं।
भास्कर ने बताया कि इसी के फलस्वरूप स्थानीय जवाहर कॉलोनी, डबुआ मोड़ स्थित नित्य सेवा समिति के अध्यक्ष संजय भारद्वाज व महासचिव राजेश चतुर्वेदी ने उन्हें पत्र लिख कर आग्रह किया है इस समिति द्वारा नगर-निगम से किए गए वायदों के अन्तर्गत एनआईटी दशहरा मैदान मे स्मार्ट सिटी एक प्रयास नाम से प्रदर्शनी लगाने की अनुमति मांगी गई है।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में शहर के लोगों को साफ-सफाई योग एवं प्राणायाम शिक्षा, यातायात नियम पालन, बडख़ल झील व सूरजकुण्ड गुलजारीकरण, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर स्वच्छता में सहयोग, बिजली-पानी संरक्षण, सीवरेज कचरा री- साईकिल जैसे आवश्यक विषयों के बारे सचित्र जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
एसई भास्कर ने शहर की अन्य सभी समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे भी इसी प्रकार जन जागरूकता उत्पन्न करने में सहयोग करने के लिए जिला एवं निगम प्रशासन के साथ एकजुट होकर खड़े हो ताकि शहर का हर नागरिक व बच्चा-बच्चा अपने प्यारे फरीदाबाद शहर को देश के टाप- टवैन्टी स्मार्ट सिटीज में शुमार करवाने हेतु अपनी आवाज बुलन्द करके इस ऐतिहासिक सफलता को हासिल कर सके।
919711005710

Related posts

मानव रचना के स्टूडेंट्स ने आईएटीआईए 2016 में जीता पहले रनरअप का खिताब

Metro Plus

Excise पॉलिसी को लेकर कलेक्टर स्टेट एक्साईज आशुतोष राजन ने ली Excise अधिकारियों और शराब ठेकेदारों की मीटिंग!

Metro Plus

पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में कैसे होगी आसानी? देखें!

Metro Plus