Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International स्कूल में मनाया गया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 30 अगस्त: Dynasty इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 की डायरेक्टर कल्पना वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस घर में दादा-दादी, नाना-नानी होते हैं, वह घर सचमुच खुशियों और आशीर्वाद का खज़ाना होता है। यह उत्सव बच्चों और दादा-दादी, नाना-नानी के बीच के अटूट रिश्ते और स्नेह का सजीव प्रतीक बनकर सभी की स्मृतियों में बस गया।

डायरेक्टर श्रीमती कल्पना वर्मा आज स्कूल में आयोजित दादा-दादी, नाना-नानी दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी दिवस-संपदा जीवन का एक अनमोल खज़ाना है। जीवन का खज़ाना शीर्षक के अंतर्गत दादा-दादी, नाना-नानी दिवस स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने नाटक, नृत्य और रैम्प वॉक के माध्यम से अपने दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति प्यार और आभार व्यक्त किया।

Related posts

अब उत्पाती बन्दरों से मिलेगा छुटकारा, RWA-15A की मीटिंग में हुआ फैसला!

Metro Plus

पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने इंदिरा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिराजे अकीदत पेश की

Metro Plus

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर अब होगी कार्यवाही: साहिल गुप्ता

Metro Plus