Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी सहित 8 यूनिटों को MCF द्वारा किया गया सील!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 2 सितंबर: नगर निगम MCF की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी ZTO द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 8 यूनिट को सील किया गया है जिसमें दुकान, वर्कशॉप और प्राइवेट क्रिकेट एकेडमी भी शामिल है।

फरीदाबाद शहर के विकास में भागीदार निभाते हुए नगर निगम टीम ने विभिन्न सरकारी और प्राइवेट प्रोपर्टी से लगातार प्रोपर्टी टैक्स रिकवर किया है। अब फिर इस दिशा में सीलिंग की कार्यवाही शुरू की गई है जिसमें शिव दुर्गा विहार-2 में सूरजकुंड इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी पर भी 4 लाख से ज्यादा का प्रोपर्टी टैक्स बकाया था, उसे भी सील किया गया है। इसके अलावा शिव दुर्गा विहार में एक यूनिट पर 2 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया था जबकि 6 यूनिटों को बल्लभगढ़ में सील किया गया जिनके ऊपर 24 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया है। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा न कराने पर यह कार्यवाही की गई है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि शहर के सभी प्रोपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा।

Related posts

Workshop on Labour Laws @ Haryana State Productivity Council

Metro Plus

अग्रवाल समिति भगवान दास गोयल के लिए एक जनवरी को करेगी सम्मान समारोह का आयोजन

Metro Plus

भाजपा टिकट की दावेदारी के साथ लोगों के आग्रह पर शिक्षाविद भारत भूषण ने ठोकी चुनावी ताल, लोगों के जनसमर्थन के साथ!

Metro Plus