Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

डायनेस्टी इंटरनेशनल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया टीचर्स-डे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 5 सितंबर:
डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय सैक्टर-28 मेंं शिक्षक दिवस/टीचर्स-डे समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा, डॉयरेक्टर श्रीमती कल्पना वर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता और वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती निधि अरोड़ा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम 12वीं कक्षा के छात्रों ने शिक्षक की भूमिका निभाई और दो कालांश बच्चों को पढ़ाया। तत्पश्चात स्कूल परिसर में डॉयरेक्टर श्रीमती कल्पना वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकगणों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को उनके शिक्षकों द्वारा किए गए अथक परिश्रम और प्रेम की याद दिलाई, जिन्होंने उन्हें ज्ञानवान और दयालु व्यक्ति बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय समर्पित किया।

डॉयरेक्टर श्रीमती कल्पना वर्मा ने विद्यालय के शिक्षकगणों के अमूल्य योगदान के लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया और प्रत्येक शिक्षक के नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन किए जाने वाले अथक परिश्रम की भी सराहना की।

वहीं छात्रों ने गुरु प्रशस्ति, गायत्री मंत्र, हनुमान चालिसा, एकाव्य वाचन, लोकनृत्य व मार्मिक गायन द्वारा गुरूजनों का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद छात्रों के एक समूह ने भावपूर्ण हॉलीवुड और बॉलीवुड गीतों का मिश्रण प्रस्तुत किया जिसने शिक्षक और छात्र के बीच के मधुर और दिल को छू लेने वाले रिश्ते को भी दर्शाया। सभी शिक्षकगणों को उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
शिक्षक समूह ने भी अद्भुत नृत्य गायन से सबका मन मोह लिया। सभी शिक्षकों ने इस शानदार आयोजन को संभव बनाने के लिए छात्रों के अथक प्रयास की सराहना की।

Related posts

फरीदाबाद के ADC और हुडा प्रशासक सहित 18 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के ADC बने महेन्द्रगढ़ के DC

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों की फीस वसूली पर सरकार ने कसी नकेल, अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे स्कूल

Metro Plus

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स-डे

Metro Plus