Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा: CEO शिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 10 सितंबर: हरियाणा सरकार व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशो की अनुपालना में डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्वेश्य सामूहिक नागरिक कार्यवाही और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सेवा और स्वच्छता की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अभियान का एक प्रमुख आकर्षण 25 सितंबर को आयोजित होने वाली एक दिन, एक घंटा, एक साथ नामक राष्ट्रव्यापी श्रमदान गतिविधि है, जो नागरिकों से स्वच्छता के लिए एक घंटे की स्वैच्छिक सेवा के लिए एकजुट होने का आह्वान करती है।

कार्यक्रम को प्रभावी रूप से चलाने हेतू मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की बैठक का आयोजन कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 7 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा का आयोजन सभी ग्राम पंचायतो में किया जाएगा। प्रत्येक जिले से पांच ग्राम पंचायतों को स्वयं को स्वेच्छा से प्लास्टिक मुक्त घोषित करना। इस अभियान के दौरान जो जिले की तीन ग्राम पंचायत सबसे स्वच्छ एवं सुंदर होगी उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। जिले स्तर पर चयनित तीन ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर 22 सितंबर को एवं 26 सितंबर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्वेश्य प्रत्येक गांव को साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है ताकि सभी ग्रामवासी स्वस्थ रहे। सभी ग्रामवासियों से आहवान है कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले।

Related posts

अमन गोयल ने मनोरंजन पार्क के नवीनीकरण के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

मानव रचना विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शूटिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Metro Plus

देश-विदेश में उच्च शिक्षा पाने से कोई छात्रा वंचित ना रहे, देखिए इसके लिए शासन-प्रशासन क्या कर रहा है?

Metro Plus