Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लाभार्थी महिला को दी जाती है हर महीने 1200 रूपये की सम्मान राशि

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 23 अक्तूबर:
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा की ओर से जनहित में कई प्रकार की पेंशन योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से किया जाता है। विधवा एवं बेसहारा महिला पेंशन योजना भी इनमें एक अह्म योजना है।
उपायुक्त डॉ० अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी महिला को हर महीने 1200 रूपये की सम्मान एवं सहायता राशि दी जाती है। इसके अन्तर्गत नए प्रार्थियों के आवेदन-पत्र हर महीने की निर्धारित तारीख पर शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम कार्यालय में तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में लिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी महिला को अपने निर्धारित आवेदन-पत्र को भरकर रिहायशी प्रमाण-पत्र, पति का मृत्यु, प्रमाण-पत्र, राशन-कार्ड, फोटो पहचान-पत्र व आधार-कार्ड इत्यादि आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित फोटो प्रतियां संलग्र करनी होती हैं। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने बारे तथा किसी प्रकार की समस्या के समाधान के सम्बन्ध में लघु सचिवालय सैक्टर-12 में भूतल पर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी में चौधराहट की लड़ाई में अब क्या हुआ? देखें!

Metro Plus

Kundan Green स्कूल में शहर की एकमात्र Shooting Range का उद्वघाटन किया मूलचंद शर्मा ने।

Metro Plus

हरियाणा में स्वच्छता और सुंदरता को लगेंगे पंख, विभिन्न शहरों के लिए 342 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर

Metro Plus