Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सुरजकुंड दीवाली मेले में इस बार कितनी होने वाली है टिकट, कौन करेगा उद्घाटन? पढ़े पूरी रिपोर्ट।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad Metro News, 26 सितंबर: हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड मेले के प्रांगण में द्वितीय सूरजकुंड दीवाली मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला हम परिवारों को जोड़ते हैं (We Unite Families) थीम पर आधारित होगा। जिसमें दीवाली की रौनक, स्वदेशी उत्पाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। मेले का उद्वघाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।

दिवाली मेले की तैयारियां निरन्तर प्रगति पर है और लोगों में ऑनलाइन माध्यम स्टॉल बुकिंग का क्रेज भी दिख रहा है। अब तक 350 से ज्यादा स्टॉल बुक हो चुके है और जल्द ही 500 स्टॉल बुक हो जाएंगे। सूरजकुंड दीवाली मेले के लिए दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। विभाग ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत टिकट बुकिंग पर उन्हें 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। आगंतुकों के लिए टिकट की दर 100 रूपये प्रति व्यक्ति रखी गई है।

हरियाणा पर्यटन विभाग ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए एक विशेष QR कोड भी जारी किया है। दर्शक इस QR कोड को स्कैन करके ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं और मेले में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं। मेले में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela पर कर सकते हैं।

मेले के दौरान सांस्कृतिक कैलेंडर के अंतर्गत देशभर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मीनू ठाकुर अपने विशेष नृत्य प्रदर्शन से मेले की शुरूआत करेंगी। 3 अक्टूबर को NGF कॉलेज पलवल के युवा फैशन डिजाइनर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 4 अक्टूबर को पंजाबी गायक दिपेश राय अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 5 अक्टूबर को इंडियन आइडल फेम सलमान अली अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीतेंगे। 6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक धुनों से सजी प्रस्तुति हिमाचल पुलिस बैंड द्वारा दी जाएगी। मेले का समापन 7 अक्टूबर को रंगा-रंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा।

Related posts

ग्रेड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया लोहड़ी पर्व

Metro Plus

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

Metro Plus

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus