Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा शनिवार, 4 अक्टूबर को विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन!


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 3 अक्टूबर
: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा शनिवार, 4 अक्टूबर को विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गत रात्रि कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष विजय मंगला एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन चावला कॉलोनी के अग्रसेन भवन के बाहर ग्राउंड में रात्रि 8 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे। कवि सम्मेलन के संयोजक सुनील गोयल ने बताया कि औरैया से अजय अंजाम, खंडवा से गीतकार अकबर ताज, कोटा से आदित्य जैन, भोपाल से दीपक दनादन, दिल्ली से गजलकारा मोनिका देहलवी, बनारस से दमदार बनारसी, बलिया से प्रतिभा यादव एवं इटावा से देवेंद्र प्रताप आग अपनी कविताओं से रंग जमाएंगे।

कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सदस्यों एवं लेडीज विंग को भी जिम्मेवारियां दी गई।

मीटिंग में ललित गोयल, लोकेश अग्रवाल, पंकज सिंगला, राजू मित्तल, राकेश गर्ग, दीपक मित्तल, गौरव अग्रवाल, दीपक सिंगला, वीरेंद गोयल, दिनेश मंगला, सुमित मंगला, प्रवीण गर्ग, ललित मित्तल एवं अनेकों सदस्य उपस्थित थे।

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एडवोकेट ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दूर-दूर से पधारे कवियों की कविताओं का आनंद उठाएं।

Related posts

स्वच्छ-भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच करने से भी मुक्त करवाना है: गरिमा मित्तल

Metro Plus

नगर निगम चुनावों में गुर्जर, विपुल व सीमा ने जनता में विश्वास खोया: जगदीश भाटिया

Metro Plus

हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला

Metro Plus