Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

इस दीपावली नगर निगम क्या करने जा रहा है खास? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 13 अक्टूबर: नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र में इस बार दीपावली के पर्व पर रोशनी के सरावोर रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए निगम महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने कहा कि विकास की ओर अग्रसर फरीदाबाद की दीवाली इस बार अन्य सालों से अलग होगी और हर चौक, चौराहे तथा मुख्य बाजारों को रोशनी से सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में निगम के आलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं तथा कुछ स्थानों पर रोशनी का काम पूरा हो गया है और बाकी स्थानों पर काम जारी है।

महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने लोगों से आह्वान किया कि दीपावली का पर्व प्यार मौहब्बत तथा आपसी भाईचारे का पर्व है तथा इस को उसी तरह से मनाए। उन्होंने कहा कि इस बार यह दीवाली वैसे भी हरियाणा के लिए विशेष है क्योंकि दीवाली से एक सप्ताह पूर्व हरियाणा सरकार की वर्षगांठ पर हरियाणा को विकास की सौगात देने विकसित भारत के जनक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं, इस कारण इस साल इस रोशनी का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि दीवाली को लेकर साफ निर्देश दिए गए है कि निगम क्षेत्र के सभी चौराहों को दुल्हन की तरह से सजाया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को यह आभास हो कि अब हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा बनने की तरफ अग्रसर है।

महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी नेे बताया कि इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर भी एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसमें भी सभी नागरिक अपनी सहभागिता दिखाएं तथा जिस प्रकार से अपने घरों को इस त्यौहार पर साफ कर रहे हैं, अपने आस-पास को भी साफ रखें तथा अपने घर से निकलने वाले कूडे को निगम के कर्मचारियों या फिर जो वैकल्पिक व्यवस्था निगम ने की है उनको ही दें, सभी से अपील की इस दीवाली पर फरीदाबाद जगमग व स्वच्छ फरीदाबाद होना चाहिए।

Related posts

Create Entrepreneurs to scale up the job creation..J.P. Malhotra

Metro Plus

FMS की छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

Metro Plus

यूनाईटेड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की अपील, बिना किसी हिचकिचाहट के बच्चों को भेजें स्कूल।

Metro Plus