Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फिल्म फैस्टिवल में कन्या भू्रण हत्या रोकने पर देगे संदेश – हरीश चंद्र आज़ाद

जिसमें 70 से ज्यादा देशों के फिल्मी कलाकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री उपस्थित होगें
सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 25 अक्तूबर:
पंजाबी फेडरेशन के बेटी बचाओ अभियान के चेयरमैन हरीश चंद्र आज़ाद ने बताया कि हमको दिल्ली इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल 2015 में कन्या भू्रण हत्या रोकने पर अपना संदेश देने का न्यौता मिला जोकि हमारे लिए फर्क की बात है कि हमें दुनिया के लगभग 70 देशों के फिल्मी कलाकारों के सामने यह संदेश देने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमारी एक मिटिंग इस फैस्टिवल के संयोजक राम किशोर पारचा से उनके कैलाश कालोनी नई दिल्ली कार्यालय में ज्योतषी आर्चाया व टेरोकार्ड रीडर रेखा वोहरा ने करवाई है। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान सुषमा इन्टरनैशनल टी वी चैनल इन्साइट के संयोजक तथा हिन्दुस्तान मिडिया की जानी-मानी हस्ती अमिताभ श्रीवास्तव, पूर्व इंकमटैकस कमिश्रर दिल्ली एवं प्रिंसीपल इन्कमटैक्स कमिश्रर संगीता गुप्ता उपस्थित थे।
इस फैस्टिवल के संयोजक राम किशोर पारचा ने बताया कि यह चौथा इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल है जोकि 5 से 10 दिसम्बर में सैन्टरल पार्क और एनडीएमसी प्लेस नई दिल्ली में होगा और इस बार की थीम है बेटी बचाओ और नारी शक्ति है जिसमें दिल्ली सरकार सहभागी है और दिल्ली टूरिज्म तथा नई दिल्ली नगर परिषद भी सहयोगी पार्टनर हैं। जिसका शुभंारंभ स्वयंं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविन्द केजरीवाल जी करेगें और मुख्यअतिथि के रूप में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सौसदिया रहेगें। क्योंकि इस बार की थीम बेटी बचाओ पर है इसलिए उन्होंने हमको एक दिन इस पर कार्यक्रम करने का न्यौता दिया ।
हरीश आज़ाद ने बताया कि अगली मिटिंग में हम बेटी बचाओ अभियान का पूरा एक दिन का कार्यक्रम बनाकर राम किशोर पारचा कोदेगें।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए ये गर्व की बात होगी कि हमारा यह संदेश दुनिया के कई देशों को इलैक्ट्रोनिक मिडिया के माध्यम से जायेगा जिससे कन्या भू्रण हत्या रोकने का हमारा संदेश तेजी से दुनिया के कौने-कौन में जायेगा और इस घोर अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए हम समाज सेविका रेखा वोहरा का धन्यवाद करेगें जिनकी वजह से हमारी टीम को इतने बड़े फिल्म फैस्टिवल में अपने विचार रखने का मौका मिल रहा है और यह कार्यक्रम हम उन्हीं की देख-रेख में करेगें ।

1 (1)

Related posts

शिक्षा एक ब्लैंक चैक है जिसे आप देश-विदेश के किसी भी कोने में भुना सकते है: आरके चिलाना

Metro Plus

सौरभ राघव बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष।

Metro Plus

एफएमएसियंस के छात्रों ने ऑक्सीग्लो कॉस्मेटिक्स का दौरा किया

Metro Plus