Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आपका भी प्रॉपर्टी टैक्स है बकाया तो जल्द करे भुगतान, निगम द्वारा आज 28 प्रॉपर्टी को किया गया सील।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 3 नवंबर: नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही लगातार जारी रही है। निगम की अलग-अलग जॉन की टीमों ने अभियान चलाकर कुल 28 प्रॉपर्टी को सील किया। इन सभी के ऊपर लगभग 30 लाख रूपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

निगम के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सभी बकायेदार प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और फरीदाबाद के विकास में सहयोगी बनें।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी दी की निगम की सभी जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य को देख रहे हैं और विभिन्न जोनों में लगभग 30 लाख से ज्यादा की राशि के बकायाधारकों की 28 प्रॉपर्टी को सील किया गया। आज सुबह ही क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी, सुमन रतरा, ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर तथा बल्लभगढ़ से दीपा पब्बी, अशोक कुमार ने पूरी टीम के साथ यह कार्यवाही की है। जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति अक्षय ऊर्जा स्रोत से ही संभव: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

हुडा के एससीएफ धारकों को सरकार ने दी राहत, एससीएफ हो सकेंगे एससीओ में तब्दील

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को क्या दिए आदेश? देखें!

Metro Plus