Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

प्रसिद्ध उद्योगपति रोटेरियन परमजीत चावला का हदयगति रुकने से देहांत, अंतिम संस्कार रविवार को 11 बजे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 अगस्त: शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के सदस्य परमजीत चावला (47)का आज दोपहर हदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को 11 बजे अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। श्री चावला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक फ्रैंड्स ऑटो लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर परमजीत चावला रोजाना की तरह आज दोपहर को लंच करने के लिए सैक्टर-15 स्थित अपने निवास पर गए थे। वहां अचानक उन्हें दोपहर को करीब 3.30 बजे हार्ट में दर्द उठा जिस पर उन्हें मैट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मैट्रो प्लस परिवार ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने तथा उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
शहर के उद्योग जगत के भीष्म पितामह के.सी.लखानी, एफआईए के पूर्व प्रधान रोटेरियन नवदीप चावला, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, ईस्ट के प्रधान तरूण गुप्ता, डॉ.आर.एस. वर्मा आदि ने शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे परमजीत चावला के इस आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

Related posts

साइबर फ्रॉड: प्रीपेड टेलीग्राम टास्क को लेकर पुलिस ने की एडवाईजरी जारी

Metro Plus

भाजपा के पिछले दस सालों में की गई लूट और भ्रष्टाचार का अपनी वोट की चोट से जवाब दे जनता: अवतार भडाना

Metro Plus

नारी सशक्तिकरण का मतलब नारी को भी पुरूष के बराबर उसके अधिकार मिलना : अनीता भारद्वाज

Metro Plus