Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पेड़-पौधों से हमें जीवनदायिनी प्राण वायु आक्सीजन मिलती है: नगेन्द्र भड़ाना

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 25 अक्तूबर:
पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । पर्यावरण सरंक्षण के लिए हमें अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों से जहां हमें जीवन दायिनी प्राण वायु आक्सीजन मिलती है, वहीं इनसें हमें जीवन रक्षक औषधि सहित अनेक लाभ दायक चीजें प्राप्त होती है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उक्त विचार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने आज जवाहर कालोनी वार्ड न० 5 में गौंछी ड्रैन के समीप आयोजित पौधारोपण अभियान की शुरूआत कराने के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भड़ाना ने भी कई पौधे लगाए।
पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भड़ाना ने कहा कि हमें केवल पौधारोपण करके ही अपने कर्तव्य को पूरा नहीं मान लेना चाहिए अपितु लगाए गए पौधे की उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य होता है। जब पौधा पेड़ बनेगा तभी पौधारोपण सार्थक होता है।
इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, तरूण शर्मा, सुमित गुप्ता, पृथ्वीराज, महेश कुमार, राजू शर्मा, मोहित, नरेन्द्र सिंगला, स० कमलजीत सिंह, पूर्व पार्षद गजेन्द्र पाल, नरेन्द्र गेरा, पंकज बहल, अशोक शर्मा व अमित दत्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।
DSC_0088

Related posts

सांगवान ने कहा, किसानों की समस्या का शीघ्र सकारात्मक हल निकाले सरकार।

Metro Plus

कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में किया गया काव्य समारोह का आयोजन

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने 10 लाख की लागत से बने जिम किया जनता को समर्पित

Metro Plus