Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देवेंद्र चौधरी ने किया विकास कार्यो का शुभारंभ

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 25 अक्तूबर
: भूपानी ग्राम पंचायत के गांव शेरपुर ढांढर में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी ने लगभग 15 लाख की लागत से विकास कार्यो का शुभारंभ किया, जिसमें गांव के रास्तों का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर सतपाल भाटी द्वारा देवेंद्र चौधरी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। देवेन्द्र चौधरी ने शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में विकास का श्रेय हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एंव केन्द्रीय राज्यमंत्री को कृष्णपाल गूर्जर को जाता है जिनके दिशा-निर्देशों व प्रयासों से आज हमारा प्रदेश दिन दूनी रात चोगनी उन्नती कर रहा है।
इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस विकास की गति को बदस्तूर जारी रखा जायेगा और जनता को हर सुख सुविधा दी जायेगी क्योंकि भाजपा ने सदैव जनता के सुख-दुख की राजनीति की है और जनता के सुख-दुख को प्राथमिकता देखते हुए उन्हें हल भी करवाया है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि आगामी दिनों में आपको सारी सुख सुविधाएं घर बैठे मिलेगी जिसके लिए भाजपा प्रयासरत है।
इस अवसर पर सतपाल भाटी के नेतृत्व में देवेंद्र चौधरी को गांव की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा कि गांव शेरपुर ढांढर में प्राइमरी स्कूल खोला जाए ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। गांव देहा से गांव ढांढर तक रास्ते का निर्माण तथा ढांढर से शेरपुर रास्ते तथा ददसिया से गांव शेरपुर रास्ते का निर्माण शामिल है। मांग पत्र में गांव में पानी निकासी का प्रबंध न होने पर भी चिंता जताई। इस मौके पर उनके साथ धीर ङ्क्षसह, किशन पंडित, मनोज भाटी, महेंद्र बलदेवी, अमरिक ङ्क्षसह, दारा ङ्क्षसह, कमल, गुड्डू, यशपाल भाटी, अजय, जितेंद्र, राजेंद्र, जगबीर सिंह, सतबीर, जगीर ङ्क्षसह, दिलीप भी उपस्थित थे।
Mala

Mang patra

Related posts

शराब की अवैध आवाजाही व नकली शराब की शिकायत को लेकर एक्साइज कमिश्नर ने दिए सख्त आदेश।

Metro Plus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के लिए कसी कमर: गोपाल शर्मा

Metro Plus

जनाक्रोश रैली की सफलता से शुरु होगा भाजपा सरकार का पतन: सुमित गौड़

Metro Plus