Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS International स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 17 नवंबर: बाल दिवस के अवसर पर SRS International School के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात स्कूल के लिए गौरव का विषय रही और समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में हमारे 11 वर्षों के समर्पित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मान्यता मिली।

गौरतलब रहे कि स्कूल ने वर्ष-2015 से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रेरित होकर बालिकाओं के लिए विभिन्न सहायक कार्यक्रम संचालित किए हैं। अब तक स्कूल द्वारा 1000 से अधिक बालिकाओं को शिक्षा, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। आने वाले वर्षों में और अधिक बालिकाओं को इस अभियान से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना स्कूल का प्रमुख लक्ष्य है।

इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में प्राप्त यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक है और हमारे संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर 2014 को स्कूल की इस सामाजिक यात्रा की शुरूआत हुई थी और ठीक उसी तिथि को महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात होना इस क्षण को और अधिक अर्थपूर्ण बनाता है।

स्कूल ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने 11 वर्षों की इस महत्वपूर्ण यात्रा में निरंतर समर्थन दिया।

SRS स्कूल का संकल्प:- हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बने।।

Related posts

नाईट डोमिनेशन के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने देखे कितने मुकदमें दर्ज किए

Metro Plus

कबड्डी खेलने से शरीर तो मजबूत होता ही साथ में मन भी मजबूत होता है: केहरी

Metro Plus

द्रोणाचार्य स्कूल के कैंडीलैंड समारोह में नन्हे मुन्नों ने जमाया रंग

Metro Plus