Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

संविधान की शक्ति और सफाई मित्रों की निष्ठा से बनता है सशक्त भारत: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

चंडीगढ़, 27 नवंबर: पंचकूला में आयोजित सफाई मित्र सम्मान एवं संविधान दिवस समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने कहा सफाई मित्र स्वच्छ भारत अभियान की रीढ़ और संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मात्र एक विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना नागरिक अधिकारों कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता का प्राण-तत्व है। उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत संविधान ही हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है। प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य हमारे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।

इस मौके पर मंत्री गोयल ने कहा कि सफाई मित्र हमारे समाज की रीढ़ हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में उनकी भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के शहर जिस स्वच्छता मॉडल की मिसाल बन रहे हैं, उसके पीछे सफाई मित्रों की निरंतर परिश्रम और जन जागरूकता प्रमुख तत्व हैं।

इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में हरियाणा के शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष रूप से करनाल ने 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया जिसका पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।

मंत्री विपुल गोयल ने संविधान दिवस के महत्व का स्मरण कराते हुए कहा कि संविधान हमें जहां मौलिक अधिकार देता है वहीं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन का मार्ग भी दिखाता है स्वच्छता अनुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प हर नागरिक को अपनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संविधान प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया।

इस मौके पर मंत्री गोयल ने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की सुरक्षा सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा तथा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल और नगर परिषद कालका के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने की नगर निगम पंचकूला के अधिकारी, सफाई मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।



Related posts

यौन शोषण कांड का आरोपी SDM गिरफ्तार, गन प्वाईंट पर करता था मसाज के नाम पर गलत काम!

Metro Plus

Metro Plus Impact: निगमायुक्त ने गगन सिनेमा पर हो रहे अवैध निर्माण को धाराशायी करवाया

Metro Plus

डोरा ने की प्रधानमंत्री से अटल जी को राष्ट्रपिता का दर्जा देने की मांग

Metro Plus