Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीय

परफेक्ट मैन HK बतरा ने दिया राममंदिर निर्माण में राष्ट्रपति से ज्यादा आर्थिक योगदान।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जनवरी:
फरीदाबाद उद्योग जगत में परफेक्ट मैन के नाम से पहचाने जाने वाले परफेक्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान डॉ. एचके बत्रा ने आज भारत के महामहिम राष्ट्रपति को पीछे छोड़ते हुए राम मंदिर निर्माण में 11,11,111/- रुपए का सहयोग देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि राष्ट्रपति ने राम मंदिर के निर्माण में पिछले दिनों पांच लाख रूपये का योगदान दिया था।
चेंबर के प्रधान डॉ. एचके बत्रा ने आज स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचकर उनको राम मंदिर निर्माण में उन्हें अपनी तरफ से सहयोगात्मक राशि 7 इक्के अर्थात 11,11,111/- रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी तथा समाजसेवी प्रदीप सिंघल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद से कोरोना मुख्यमंत्री राहत कोष तथा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भी आर्थिक सहयोग देने वाले सबसे पहले व्यक्ति डॉ. एचके बत्रा ही थे। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने आज डॉ. एचके बत्रा की इस बात के लिए तारीफ करते हुए कहा कि वह देशहित व समाज निर्माण के कार्य में बिना बुलावे का इंतजार किए स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Related posts

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus

वैश्य समाज के स्वयंभू मठाधीश जे.पी.गुप्ता ने घुटने टेके, कृष्णपाल के आगे हुए नतमस्तक

Metro Plus

फौगाट स्कूल के अभिषेक ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Metro Plus