Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 25 दिसंबर:
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के उपलक्ष्य में एक ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन महेश्वरी भवन, सेक्टर-7ए में किया गया।

विदित हो कि 24 दिसम्बर 1986 को देश में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू किया गया था। इससे पूर्व उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण हेतु कोई प्रभावी कानून अस्तित्व में नहीं था। वर्ष 2019 में संशोधन कर इस अधिनियम को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विगत 51 वर्षों से उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने ग्राहक पंचायत के मूल सिद्वांत/उत्पादन में वृद्वि, वितरण में समानता, उपभोग में संयम तथा श्रम के सम्मान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता अनावश्यक उपभोग पर नियंत्रण रखें तो अनावश्यक मूल्य वृद्वि को रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम तथा उसमें निहित उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश त्यागी, प्रांत सह-कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे हर घर संपर्क अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ पंच परिवर्तन/नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहा है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने खाद्य पदार्थों की खरीद के समय सतर्कता बरतने पर बल दिया तथा जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी।

डॉ. सुमेधा मिश्रा, सीनियर मैनेजर अमृता अस्पताल ने मेडिक्लेम से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. ऋषि शर्मा ने पनीर, काली मिर्च, हल्दी, भुने चने आदि में मिलावट की पहचान करने के लिए घर पर किए जाने वाले परीक्षणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन तुषार श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद प्रस्ताव सूरज भाटिया ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय कुमार भाटिया, प्रांत कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, विपिन भाटिया, अरूण दुआ, वीएस शर्मा, शिव प्रसाद भारद्वाज, जितेंद्र, नवदीप भाटिया, विक्रम, अंशु सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

Kundan Green स्कूल में शहर की एकमात्र Shooting Range का उद्वघाटन किया मूलचंद शर्मा ने।

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अटल लाइब्रेरी के पुस्तकालय भवन का किया शुभारंभ!!

Metro Plus

लैंगिक समानता को लेकर खुलकर बात करने की आवश्यकता: कुलपति प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus