Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही: डीसी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 29 दिसंबर:
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने सेक्टर-12 स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ नगराधीश अंकित कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगिशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चौबंद रहे और सीसीटीवी कैमरे निरंतर एक्टिव मोड में रहें। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी गहनता से जांच की।

इस अवसर पर भाजपा से अश्विनी गुलाटी, सीपीएम पार्टी से वीरेंदर सिंह डंगवाल और आप पार्टी से रविंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

रोटरी क्लब संस्कार ने थैलासीमियाग्रस्त बच्चों के लिए दिए 21 हजार रूपये

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने हरियाणा इंटर स्कूल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत स्कूल का नाम किया रोशन

Metro Plus

विकास की बेहतर योजनाएं तैयार करे अधिकारी: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus