Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित किया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 14 जनवरी: हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-28 की कक्षा पांच की छात्राएं नैन्सी वर्मा, वशिंका सिंह व अशिंता बांका ने सम्पूर्ण हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रांत के समस्त जिलों की टीमों ने भाग लिया था। कनिष्क वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके न केवल अपना अपितु स्कूल तथा जिले का भी नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन अभिमंयु सिंह सिंधु वित्त एवं राजस्व मंत्री, हरियाणा और कृष्ण लाल पंवार परिवहन मंत्री, हरियाणा ने छात्रों को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों की सड़क नियम व कानूनों की जानकारी की सराहना करते हुए उन्होनें इसे एक अत्यंत प्रगतिशील कार्य बताया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बिमला वर्मा ने इस उपलब्धि को छात्रों तथा अध्यापकों के परिश्रम का परिणाम बताते हुए छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

रक्षाबंधन पंखा मेला हमारी संस्कृति का प्रतीक: अमित बंसल

Metro Plus

IMT के उद्योगपतियों ने कोरोना फंड के लिए परिवहन मंत्री को चेक सौंपा।

Metro Plus

नवरात्रों के चौथे दिन सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में हुई स्कंद माता की भव्य पूजा

Metro Plus