Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

CEO शिखा ने एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं से प्रपत्र जमा कराने की अपील

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 6 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शिखा ने तिगांव क्षेत्र का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटलीकरण केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं सत्यापन कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान CEO शिखा ने क्षेत्र के नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित SIR प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन बना रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 285, 286, 287, 288 और 290 का निरीक्षण भी किया गया। इन मतदान केंद्रों पर अभियान की निगरानी सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) एवं नायब तहसीलदार अजय, पार्षद मनोज वशिष्ठ तथा सुपरवाइजर ईश्वर सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बूथों पर चल रही गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर संपर्क एवं प्रपत्र संग्रहण कार्य की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

CEO शिखा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्वेश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएलओ पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे निर्वाचन से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र मतदाताओं को भी निर्धारित समय के भीतर एसआईआर प्रपत्र जमा कराने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

नारी शक्ति को अपमानित करने वाले नेताओं का बहिष्कार हो: मनीष शर्मा

Metro Plus

रयान स्कूल के छात्र प्रद्युम्न मामले में पत्रकारों पर लाठीचार्ज करने पर फोटो जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा ने निंदा व्यक्त की

Metro Plus

…जब विधायक मूलचंद शर्मा पर बरसी शारदा, कहा शहीदों की शहादत का किया अपमान। जानिये कैसे?

Metro Plus