Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर निगम ने 55 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 15 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर तथा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायादारों के विरूद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। यह अभियान प्रभावी रूप से आगे भी चलाया जाएगा।

एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सीलिंग की कार्यवाही की गई। जिन्हें नोटिस पहले ही दिए गए थे और टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी को सील किया है। निगम द्वारा एक लाख से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स वाले प्रॉपर्टी धारकों पर कार्यवाही जारी है। निगम का उद्वेश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कदम उठाना है। अतिरिक्त आयुक्त एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

निगम आयुक्त कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की सीलिंग या दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निगम द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे कैंप में पहुंचकर नागरिक निगम से सम्बंधित समस्याओं को दूर कराएं। निगम की टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है। उन्होंने कहा कि यह टैक्स फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है।

नगर निगम फरीदाबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और राजस्व के मामले में सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दिए प्रोफेशनल डेवलेपमेंट के टिप्स

Metro Plus

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

पुलिसकर्मी के मरने के बाद अब आश्रितों को मिलेगी 30 लाख की रकम, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Metro Plus