Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं: बिजेन्द्र सौरोत

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 15 जनवरी: जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान-महादान मुहिम के तहत जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजों को विशेष पोषाहार तथा कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंकित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री का सपना है कि भारतवर्ष को टी.बी मुक्त बनाना है तथा सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही इस सपने को पूर्ण किया जा सकता है अत: इस मुहिम को सार्थक करते हुए फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एच.एस बांगा, एमडी विक्टोरा ऑटो गु्रप ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नहीं है यदि इसकी पूरी दवाईयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने सभी रोगियों से समय पर दवाई लेने की अपील की।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित अजय सोमवंशी सी.एस.आर हेड विक्टोरा गु्रप के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जब भी टी.बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो विक्टोरा फाउंडेशन सदैव अपना सहयोग देगी। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी फाउंडेशन के द्वारा आई.एम.टी फरीदाबाद में एक क्लिनिक खोला गया है जहां पर सिर्फ 10 रूपये में स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाती है उन्होंने उपस्थित टी.बी के मरीजों से अपील की वह जब भी आवश्यकता हो अपनी जांच वहां पर करवा सकते हैं।

डॉक्टर हरजिंदर सिंह जिला टी.बी अधिकारी फरीदाबाद द्वारा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपेदिक रोगियों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से दवा लें, पोषण का ध्यान रखें नि:क्षय पोषण योजना के तहत 1000 माह सहायता समय पर जांच कराएं और निक्षय मित्र दाता बनें ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सकें, जिसमें जांच, उपचार और पोषण मुफ्त है और सामुदायिक सहयोग महत्वपूर्ण है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी से सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में रोगियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

इस मौके पर प्रताप सिंह सेवानिवृत्त अधीक्षक व कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार लेने पर बल दिया तथा खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जोकि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए।

पुरषोत्तम सैनी कार्यक्रम संयोजक जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई तथा इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए रोगियों को पूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने रेडक्रॉस की सराहना करते हुए बताया कि रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील, रामबरन यादव, रामकिशोर, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, मनदीप, सुगम, अमनदीप, जगन्नाथ अत्रि, रोहताश कुमार, अरविन्द कुमार, बृजमोहन शर्मा, प्रेम, रानी, परवीन व अन्य रेडक्रॉस स्टॉफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

Related posts

बेटियां समाज की सांझी विरासत होती हैं और उनकी तरक्की से समाज की तरक्की होती है: राजेश नागर

Metro Plus

कन्या भ्रूण हत्या रोकने में आशा व आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका सबसे अहम: डॉ० पुनिया

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal launching the CM Web Portal and CM Window (CM Grievances Redressal System) on the occasion of Good Governance Day

Metro Plus