Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 26 जनवरी:
युवाओं और खिलाडिय़ों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान प्रदान करने के लिए सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया। उद्वघाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोडऩा समय की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 का यह मिनी स्टेडियम फरीदाबाद में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम केवल एक संरचना नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सीखते हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा को अपने क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, ताकि उनकी प्रतिभा किसी भी संसाधन के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं और खेल अवसंरचना का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की और भी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मंत्री विपुल गोयल ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 एवं स्थानीय निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का सहयोग और सकारात्मक सोच ही किसी भी विकास कार्य को स्थायी बनाती है।

उद्घघाटन के पश्चात स्थानीय युवाओं एवं खिलाडय़िों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इस मिनी स्टेडियम को बच्चों और युवाओं के लिए एक नई सौगात बताते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया।

स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्टेडियम आने वाली पीढिय़ों के लिए लाभकारी सिद्व होगा।

Related posts

कर्नाटक का चुनावी परिणाम मोदी व शाह का बेहतर नेतृत्व है: देव सिंंह गुंसाई

Metro Plus

ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आईएमटी में किया पौधारोपण

Metro Plus