Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS International स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में अमेरिका हाउस ने जीती बेस्ट हाउस ट्रॉफी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

ग्रेटर फरीदाबाद, 1 फरवरी: SRS इंटरनेशनल स्कूल का चौथा वार्षिक खेल दिवस अनुशासन, जोश और खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात लेखक एवं कवि दिनेश रघुवंशी, खेल विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर गौरव सोलंकी तथा हरियाणा में किक बॉक्सिंग की शुरूआत करने वाले संतोष कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल बैंड के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, एसआरएस अर्ली इयर्स की एकेडमिक डॉयरेक्टर दिव्या गोयल, प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडे तथा गवर्निंग बॉडी के सदस्य सचिन गोयल मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पौधे भेंट कर किया गया।

विद्यालय के चारों सदनों-अफ्रीका, अमेरिका, एशिया एवं यूरोप-द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। खेल दिवस का उद्वघाटन खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने मशाल दौड़ एवं खेल शपथ के माध्यम से खेल भावना का संदेश दिया।

राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग खिलाडि़य़ों अनन्या अमोल भिसे कक्षा 10वीं एवं राघव मिश्रा कक्षा 9वीं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाडिय़ों को 61 स्वर्ण, 49 रजत एवं 33 कांस्य पदक प्रदान किए गए। अमेरिका हाउस ने बेस्ट हाउस ट्रॉफी जीती।

इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर विनय गोयल ने कहा कि आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है, जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारे विकास में सहायक है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरूस्त बनाए रखता है। इससे हमारे नेत्रों की ज्योति बढ़ती है, हड्डिया मजबूत एवं रक्त का संचार उचित रूप से होता है। खेलों से हमारा पाचनतंत्र पूर्ण रूप से कार्य करता है। खेल एक व्यायाम है जिससे हमारे दिमागी स्तर का विकास होता है, ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है। इस तरह के व्यायाम से शरीर के सारे अंग पूर्ण रूप से काम करते है, जिससे हमारा दिन अच्छा एवं ख़ुसनूमा होता है। खेलों से हमारा शरीर सुडोल एवं आकर्षक बनता है। जो आलस्य को दूर कर उर्जा प्रदान करता है। अत: हमें रोगों से मुक्त रखता है। हम यह भी कह सकते है कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास मे खेल अपनी एहम भूमिका अदा करता है। इससे ही मनुष्य आत्मनिर्भर तथा जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

इस अवसर पर स्कूल में अभिभावकों के लिए भी विशेष दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।

Related posts

Blood के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर, Rotary और JC Boss YMCA ने की पहल

Metro Plus

फरीदाबाद की पहली इलेक्ट्रिक कार को DC यशपाल ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना।

Metro Plus

MCF में कल का धरना स्थगित, कर्मचारियों की मांगे माने जाने पर फैडरेशन ने जताया निगमायुक्त और AMC का आभार!

Metro Plus