Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘अमरत्व की गुंज’ से गूंजा देशभक्ति का स्वर।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 4 फरवरी:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव ‘अमरत्व की गुंज’ अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में कारगिल युद्व की प्रेरणादायी थीम के साथ भव्य रूप से आयोजित किया। यह कार्यक्रम मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित रहा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक जेल आलोक मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि कारगिल युद्व के दौरान उनके कार्यों के लिए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव थे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, भावपूर्ण गीत, सशक्त नाट्य प्रस्तुतियां एवं विषय आधारित मंचन ने कारगिल युद्व की वीर गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकगण भावुक होकर वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते दिखाई दिए।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण रहा स्कॉलर बैज सेरेमनी, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुकरणीय आचरण और नेतृत्व क्षमता के लिए चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्वता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गौरव, प्रेरणा और कृतज्ञता के भाव के साथ हुआ जहां सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

विद्यालय के चेयरमैन टीएस दलाल व निदेशक प्रयास दलाल ने अपने समापन भाषण में कहा आज का यह वार्षिक समारोह हमारे लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण रहा। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का विश्वास, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल केवल शिक्षा नहीं, संस्कार और सपनों को दिशा देने का नाम है।

कार्यक्रम में कई प्रख्यात शिक्षाविदों और विशिष्ट व्यक्तित्वों भी मौजूद रहे जिनमें होर्मटन ग्रामर स्कूल के डॉयरेक्टर राजदीप सिंह, अक्षरम स्कूल के निदेशक नरेंद्र परमार, तक्षशिला मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी शर्मा, कुंदन ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण, श्रीमती विजय लक्ष्मी, बंसी विद्या निकेतन के अध्यक्ष चेयरमैन नारायण डागर और प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू डागर, सरस्वती ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी, डीसी मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आस्था गुप्ता, फरीदाबाद मॉडल स्कूल के चेयरमैन एचएस मलिक और डॉयरेक्टर उमंग मलिक तथा एजुकेटर्स क्लब के अध्यक्ष श्री रमेश डागर शामिल थे। कार्यक्रम समन्वयक सामुदायिक पुलिसिंग और समाज कल्याण सुरेंद्र सिंह दहिया, रोहित रूंगटा उद्योगपति भी उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं।

Related posts

Aftab Ahmed ने स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij पर किए जमकर प्रहार, हड़ताली Workers दिया अपना भरपूर समर्थन

Metro Plus

नाईट कफ्र्यू के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुव्र्यवहार, दो गिरफ्तार।

Metro Plus

अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को किया उजागर: विकास चौधरी

Metro Plus