Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्यमंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 12 फरवरी:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय ने “इवॉल्व– उज्ज्वल भविष्य’ मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025” में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा किया गया था जिसमें मुख्यातिथि राज्यमंत्री राजेश नागर ने साइकिल देकर सम्मानित किया। लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र देवेश सिंह ने कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के बीच यह उपलब्धि देवेश की मेहनत, लगन और मूल्य आधारित शिक्षा के प्रति उसकी समझ को दर्शाती है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने देवेश की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के दो अन्य छात्रों नायरा और ख्याति को स्कूल स्तर पर श्रेणी टॉपर के रूप में चयनित किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि विद्यालय में शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, नैतिकता और जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने इस्कॉन फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरणा और दिशा प्रदान करते हैं।
विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित है और आगामी कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Related posts

सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

होमर्टन ग्रामर स्कूल में अत्याधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन विपुल गोयल के हाथों सम्पन्न।

Metro Plus

DC आयुष सिन्हा चार्ज लेते ही एक्शन मोड में, करवाया अवैध क्लीनिक बंद

Metro Plus