Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

UPSC की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त करने वाले कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति ने किया सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 08 मार्च:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त करने वाले अग्रवाल समाज के कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा सेक्टर-28 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला, महासचिव लोकेश अग्रवाल, सचिव पंकज सिंगला, राकेश गुप्ता ने समिति की ओर से उन्हें माल्यार्पण कर पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी कनिष्क के दादा मास्टर जगदीश चंद्र अग्रवाल, ताऊ बिजेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट, माता मीनू अग्रवाल तथा पिता सत्येंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।

कनिष्क अग्रवाल तथा उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समिति के राकेश गुप्ता ने कहा कि कनिष्क अग्रवाल द्वारा इतना अच्छा प्रदर्शन करने से समाज का नाम तो रोशन हुआ है ही तथा भविष्य में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

बता दें कि पिछले वर्ष कनिष्क अग्रवाल ने 2025 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 279वीं रैंक लेकर उत्तीर्ण की थी और अब कनिष्क के अथक प्रयासों ने उनकी 279 वीं रैंक को 72वीं रैंक में परिवर्तित कर दिया है।

Related posts

विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथों, अब तिगांव में बुनियादी सुविधाओं की टाइम लाइन तय!

Metro Plus

कलियुग में श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करना फलकारी : कृष्णा स्वामी

Metro Plus

हुडा ने की ई-फैसीलिटी सैन्टर की शुरूआत

Metro Plus