Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

डबुआ मंडी में पॉलिथीन बेचने वाले पर निगम का शिकंजा, संयुक्त टीम ने 11,500 रूपये का किया चालान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 13 मार्च: नगर निगम फरीदाबाद और पॉल्यूशन विभाग की संयुक्त टीम ने डबुआ मंडी क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार का 11,500 रूपये का चालान किया और करीब एक कट्टा पॉलिथीन जब्त भी की।

जानकारी के अनुसार डबुआ मंडी के अंदर दुकान नंबर 178 पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो दुकान के बाहर रेहड़ी पर इंद्रजीत नाम का व्यक्ति पॉलिथीन बेचता हुआ पाया गया।

टीम ने मौके पर जांच की तो उसके पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानदार का 11,500 रूपये का चालान किया गया और पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई पॉल्यूशन विभाग फरीदाबाद के जेई साजिद खान तथा नगर निगम के सहायक सफाई इंस्पेक्टर अजीत रावत, राहुल धारीवाल और गजराज चौहान के नेतृत्व में की गई।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशों पर नगर निगम के संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी नागरिक सहयोग करें तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मेक इन इंडिया उत्पादों के लिए वन नेशन वन सिंबल लागू हो: प्रदीप बंसल

Metro Plus

मैट्रो अस्पताल फिर से हरियाणा सरकार के पैनल पर

Metro Plus

अवैध रूप से चल रहीं डाइंग यूनिट्स पर DTP ने चलवाया पीला पंजा!

Metro Plus