Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती: 2 दिन में 9 FIR दर्ज

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट।

Faridabad, 18 मार्च: जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।

16 मार्च को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई। इनमें ओल्ड फरीदाबाद, भूपानी, सैक्टर-31, पल्ला और BPTP थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हुए। कार्रवाई के दौरान कुल 18 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। वहीं ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सैक्टर-42 में एक दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 2 सिलेंडर जब्त किए गए।

इसके अलावा 17 मार्च को नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 में कालाबाजारी करते हुए एक और मामला सामने आया, जहां थाना सारन में FIR दर्ज की गई। यहां से 7 घरेलू और 1 व्यावसायिक सिलेंडर सहित कुल 8 सिलेंडर पकड़े गए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LPG से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फौगाट हरियाणा के बच्चों को दिलवाएंगे इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपोजर का लाभ

Metro Plus

प्रोडक्टीविटी के प्रति सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

सरकार पारदर्शी तरीके से अपना कार्य करेगी और नौकरियां मैरिट एवं योग्यता के आधार पर ही मिलेंगी: मुख्यमंत्री

Metro Plus