Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डॉ. एचके बत्तरा लगातार 11वीं बार बने ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान

Metro Plus से NaveenGupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 19 मार्च:
शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं एलआर फूड्स लिमिटेड (परफेक्ट ब्रेड) के प्रबंध निदेशक डॉ. एचके बत्तरा जोकि फरीदाबाद चैंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्टीज के प्रधान भी हैं, को एक बार फिर से ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) का सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए 11वीं बार प्रधान चुना गया है। यह फैसला प्रगति मैदान में आयोजित एआईबीएमए की 40वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया। इस मौके पर उन्हें पिछले 10 सालों में एसोसिएशन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सोनिक बायोकेम एक्सट्रैक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गिरीश मतलानी उपस्थित रहे, वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लीगल मेट्रोलॉजी मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन के डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस बैठक में कई राज्यों के ब्रेड कंपनियों के निर्माताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन्होंने सर्वसम्मति से एक साथ हाथ उठाकर डॉ. एचके बतरा को पुन: प्रधान बनाए जाने की घोषणा की।

बता दें कि डॉ. एचके बत्रा जहां विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है, वहीं फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान होने के नाते समय-समय पर उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को हल करने को लेकर उद्योगों, प्रशासन और सरकार के बीच सेतु का काम करते है। आल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के वह पिछले 10 बार से प्रधान चुने जा रहे है। इस बार उन्हें11वीं बार प्रधान चुना गया है।

एलआर फूड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. एचके बतरा ने अपनी इस नियुक्ति पर सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का मेरे प्रति प्यार, सम्मान और विश्वास ही बहुत बड़ी शक्ति है जो मुझे ऊर्जा देती है। आप सभी ने मेरे प्रति जो पुन: आस्था जताई है, उस पर मैं पहले की तरह फिर से खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

डॉ. एचके बतरा ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि देशभर में बड़े और छोटे पैमाने की सभी ब्रेड निर्माण इकाइयों को जोड़े और उनकी समस्याओं और सुझावों को सरकार के समक्ष रखे और साथ मिलकर उद्योग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव से ही उद्देश्य रहा है कि ब्रेड उद्योग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के साथ ही पौष्टिक उत्पादों को प्रोत्साहित करना और नई नई टेक्नोलॉजी के बारे में मैन्युफैक्चर्स को अवगत करना जिससे ब्रेकरी उद्योगों की क्वोलिटी और उत्पादन में वृद्वि हो।

इस मौके पर स्वर्गीय श्री रामअवतार गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025-26 दिया गया जोकि उनके बेटे शिवकुमार गुप्ता एमडी आशाराम एंड सैंस प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, ने परिवार सहित लिया।

ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईबीएमए) की इस 40वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड आदि विभिन्न शहरों से आए ब्रेड निर्माताओं और प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

राष्ट्रपिता गांधी के सिद्धांतों को दुनिया ने माना: सिंगला

Metro Plus

वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने किया नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम शुरू।

Metro Plus

हरियाणा में DGP के 2 पद स्वीकृत लेकिन हैं 8-8 DGP! क्या है माजरा?

Metro Plus