Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रसोई गैस पर सख्ती: कालाबाजारी करने वालों पर कड़ा एक्शन, 12 FIR दर्ज

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

चंडीगढ़, 20 मार्च: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। नागरिकों को गैस की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के मामलों में अब तक प्रदेशभर में 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 169 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जब्त सिलेंडरों में कुरूक्षेत्र (18), नारनौल (60), करनाल (5) अंबाला (21), खरखौदा (28), फरीदाबाद में (18) और जींद (19) शामिल हैं।

मंत्री राजेश नागर ने जानकारी दी कि सभी जिलों में जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है, जिनमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और डीएफएससी को शामिल किया गया है। ये टीमें शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आगे भी नियमित रूप से मिलती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घबराकर अतिरिक्त सिलंडर बुक न करें, बल्कि जरूरत के अनुसार ही गैस लें ताकि सभी को सुचारू रूप से आपूर्ति मिल सके।

Related posts

स्वच्छ व्यक्ति ही स्वस्थ रह सकता है: आरके चिलाना

Metro Plus

भव्य महारासलीला का समापन

Metro Plus

भाजपा नेता पप्पी का फार्म हॉउस तुड़वाने वाले पुलिस अधिकारियों पर चल सकता है हाईकोर्ट का चाबुक

Metro Plus