Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

नन्हे खिलाडिय़ों का जलवा: SRS अर्ली इयर्स में Sports मीट आयोजित किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 24 मार्च: ग्रेटर फरीदाबाद के सैक्टर-88 स्थित SRS अर्ली इयर्स स्कूल, RPS सवाना में दूसरा वार्षिक Sports मीट बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद ज्योति भल्ला तथा SRS इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल उपस्थित रहे। वहीं चार बार के इंटरनेशनल मेडल विजेता मुक्केबाज हर्ष गिल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

इस अवसर पर ज्योति भल्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन स्टूडेंट्स को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मददगार होते हैं। उन्होंने पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन को जरूरी बताते हुए कहा कि केवल पढ़ाई पर जोर देने से बच्चों में तनाव बढ़ सकता है, जबकि खेल उन्हें ताजगी और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर डायरेक्टर विनय गोयल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि SRS इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा और खेल के संतुलन पर विशेष ध्यान दे रहा है।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल सुनीता सिंह, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडेय और डायरेक्टर दिव्या गोयल ने अभिभावकों व विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

स्पोट्र्स मीट के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने योग प्रस्तुति, राम भजन, जल सरंक्षण पर आधारित नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। शेरा शुभंकर भी आकर्षण का केंद्र रहा।

खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में हर्ष गिल और विनय गोयल ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।

Related posts

बीके पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे चैम्पियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया

Metro Plus

Rtn. Sanjeev Rai Mehra बने Rotary के डिस्ट्रिक गर्वनर नॉमिनी डेजिनेट DGND

Metro Plus

मानव रचना डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने तंबाकू का प्रयोग रोकने के लिए जगाई अलख

Metro Plus