Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गैस सप्लाई पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 26 मार्च: हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबादसैक्टर-12 में प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में गैस (एलपीजी, पीएनजी) और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की स्थिती पर विस्तृत चर्चा की गई।

सप्लाई पूरी तरह सामान्य, अफवाओं से बचने की अपील:-

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

कालाबाजारी पर सख्ती, 9 लोगों पर एफआईआर:-

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद सहित अब तक पूरे प्रदेश में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

बैठक में कमर्शियल गैस के कोटे को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया गया। मंत्री राजेश ने कहा कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और बाजार में गैस की उपलब्धता और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में DCP जयवीर राठी, CTM अंकित कुमार, DFSC कविता सिंह, CMO डॉ० जयंत आहूजा सहित ऑयल कंपनियों के अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, पेट्रोल पंप यूनियन के प्रतिनिधि तथा गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का किया समर्थन

Metro Plus

गडकरी, खट्टर दे गए पलवल को कई बड़े तोहफे

Metro Plus

क्रांतिकारियों के लम्बे संघर्ष के परिणामस्वरूप मिली आजादी: सविता चौधरी

Metro Plus