Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 14 अप्रैल: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिले में 15 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) अंजलि श्रोत्रिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
ADC अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को प्रात: 10 बजे सैक्टर-16 स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली को-एड नेहरू कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस को-एड नेहरू कॉलेज पर ही संपन्न होगी। इस रैली में कॉलेज की छात्राओं, महिला कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान समर्थन के समर्थन में एकजुट दिखाई देंगे।
बीके चौक से माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकलेगी नारी शक्ति यात्रा:-
ADC अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को सायं 05:30 बजे नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की एकजुटता देखने को मिलेगी।
हुड्डा कन्वेंशन हॉल में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन 16 अप्रैल को:-
ADC अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान की श्रृंखला में आगामी 16 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सैक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन हॉल में प्रात: 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान खेल, साहित्य, चिकित्सा और पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला विशेष रूप से सम्मिलित होंगी।
ADC अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम हो जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले की महिलाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में CEO जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।





