Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रेड लायन ओयो होटल मर्डर केस: अपराध शाखा DLF की कार्रवाई, आरोपी दबोचा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 10 अप्रैल: मथुरा रोड़ स्थित रेड लायन ओयो होटल में सचिन वासी सूर्य विहार पार्ट-2 निवासी की तीन युवकों द्वारा मथुरा रोड़ पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरूण कुमार दहिया ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी वासी बडोली पलवल हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक सचिन का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी महिला को लेकर आरोपितों ने पीडि़त के साथ झगड़ा कर चाकू से हमला किया था। विस्तृत पूछताछ व तथ्यों की जानकारी के लिए आरोपित को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।

Related posts

हिंदी में हो सकेगी इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई: प्रो० चौहान

Metro Plus

बिजली बिल सिक्योरिटी के नाम पर लूट कर रही है भाजपा सरकार: अशोक अरोड़ा

Metro Plus

बिल्डरों से पीडि़त लोगों की कानूनी कार्यवाही में नि:शुल्क मदद करेंगे एडवोकेट राजेश तेवतिया

Metro Plus