Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

FIMTIA ने प्लांटर भेंट कर किया नवनियुक्त DLC डूडी का स्वागत

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 10 अप्रैल:
फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (FIMTIA) के प्रधान हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DLC अजयपाल डूडी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्लांटर भेंट करते हुए स्वागत किया एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में श्रमिकों के वेतन में की गई लगभग 35 प्रतिशत वृद्धि के संबंध में उद्योगों की समस्याओं एवं चिंताओं से DLC महोदय को अवगत कराया।

FIMTIA के प्रधान हेमन्त शर्मा ने कहा कि वेतन में एकमुश्त इतनी अधिक वृद्धि किए जाने से उद्योगों की उत्पादन लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे विशेषकर MSME एवं मध्यम उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा वेतन वृद्धि को चरणबद्ध अथवा स्लैब सिस्टम के तहत लागू किया जाता तो उद्योगों पर अचानक इतना बड़ा वित्तीय भार नहीं पड़ता और उद्योग जगत को समायोजन के लिए पर्याप्त समय मिल जाता।

प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय को गंभीर बताते हुए DLC महोदय से उद्योगों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने तथा समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

वहीं DLC अजयपाल डूडी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उद्योगों के हितों एवं श्रमिकों के कल्याण के मध्य संतुलन बनाए रखने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर FIMTIA के पैटर्न जीएस दहिया, पूर्व प्रधान वीरभान शर्मा, जनरल सेक्रेटरी रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज नागर, वाइस प्रेसिडेंट योगराज गुप्ता एवं उद्योगपति सतीश सिंघल भी उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

डाक टिकट पर से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर हटाने के विरोध में युवा कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने बीके चौक पर पुतला फूंका

Metro Plus

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus