Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक सतीश फागना की बैठक: एनआईटी विधानसभा में एक हफ्ते में कटेंगे अवैध पानी कनेक्शन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 11 अप्रैल: NIT विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश कुमार फागना ने नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा, एमएमडीए व निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

विधायक सतीश कुमार फागना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नए प्रस्तावित कार्यों को लेकर विस्तृत निगम और FMDA के अधिकारियों और पार्षदगण के साथ विस्तृत चर्चा की ।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द अमल में लाया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

विधायक सतीश कुमार फागना ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र को करीब 28 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ रही है लेकिन उनकी विधानसभा में 11 से 18 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। इसलिए अवैध कनेक्शनों को काट कर पानी के बूस्टर में पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए ताकि पानी की सप्लाई सही तरीके से की जा सके।

गर्मियों को देखते हुए पानी के टैंकरों के टेंडर की स्थिति स्पष्ट करने और गंदे पानी की निकासी के लिए गोच्छी ड्रेन की सफाई करवाने के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि एनआईटी क्षेत्र के लिए आने वाली पानी की लाइन से अन्य स्थानों पर दिए गए कनेक्शनों को बंद किया जाए तथा एफएमडीए की लाइनों में लगे अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाए। सारन स्कूल रोड़ पर पुरानी सीवर लाइन बदलकर बड़ी लाइन डाली जाए और इसके साथ-साथ स्ट्रॉम वाटर लाइन भी डाली जाए तथा नाले को गोच्छी ड्रेन से जोड़ा जाए।

विधायक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में नालियों, पुलियों और सीवर की मरम्मत संबंधी कार्यों की फाइल तैयार की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा कर प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों को समान रूप से तैनात किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेसीबी, ई-रिक्शा, मैन पावर और छोटे ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में सैक्टर-25 से वार्ड-6 तक 6 इंच की पानी की लाइन डालने, सैक्टर 25 बूस्टर को एफएमडीए को हैंडओवर करने, डबुआ जाट धर्मशाला के पास लगाए गए बैरियर को हटाने, जनता कॉलोनी से डबुआ बूस्टिंग के लिए एक घंटे अतिरिक्त पानी देने तथा सैक्टर-22 श्मशान घाट से सोहना रोड़ तक गोच्छी ड्रेन/नाले को दोबारा बनाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि डबुआ रोड़ और सोहना रोड़ पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने, लेजर वैली पार्क के निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने, विधानसभा क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर मेन गेट लगाने की फाइल की जानकारी देने और डबुआ प्याली चौक से लेकर नंबर-3 पुलिया तक अतिक्रमण हटाकर ग्रीन बेल्ट पर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए।

विधायक ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और जिन ठेकेदारों ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है उनके कार्यों के नए टेंडर निकालने या ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए। साथ ही एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगाने की बात भी कही।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा रखी गई समस्याओं पर तुरंत कार्य करने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए हैं। और कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे ताकि समस्याओं का समाधान समय पर हो सके और विकास की गति को रफ्तार मिल सके।

बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा सहित एफएमडीए के अधिकारी, पार्षदगण और निगम के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

प्रयास ने किया शहर के रोटरी लीडर्स का सम्मानित

Metro Plus

दशहरा मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डेढ़ करोड़ का बजट मंजूर

Metro Plus

Ex CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हुई CBI कार्रवाई पर लामबंद हुए कांग्रेसी

Metro Plus