Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नई पहचान की ओर फरीदाबाद करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का मंत्री कृष्णपाल ने किया शुभारंभ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 13 मार्च: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड नंबर-16 और वार्ड नंबर-30 में लगभग 5.30 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्वघाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में वार्ड नंबर-16 में लगभग ढाई करोड़ रूपये की लागत से गलियों के निर्माण का कार्य सहित 2 करोड़ की लागत से बी.के. चौक से बी.के. हॉस्पिटल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं वार्ड-30 में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 80.8 लाख की लागत से बनने वाली 9 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से फरीदाबाद में हो रहे चौतरफा विकास के कारण भविष्य में देश के मानचित्र पर फरीदाबाद की एक अलग पहचान होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि फरीदाबाद को बिजली के तारों के जाल से मुक्त करने के लिए 2700 करोड़ की लागत से हाई टेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, जिसकी शुरूआत जल्द होगी। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मेट्रो का विस्तार जेवर एयरपोर्ट तक करने के प्रयास जारी हैं, जबकि पलवल मेट्रो विस्तार का कार्य 2026 में शुरू करने की योजना है। लगभग 30 हजार करोड़ की इन परियोजनाओं के पूरा होने से फरीदाबाद की दिल्ली, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच होगी, जो शहर को एक नई पहचान दिलाएगी।

इसके अलावा, शहर में पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधाओं और जाम की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। आने वाले समय में फरीदाबाद में पारंपरिक रेलवे फाटक समाप्त हो जाएंगे और उनकी जगह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रूपये की लागत से एलिवेटेड सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही दिल्ली आश्रम से सराय ख्वाजा तक एलिवेटेड सड़क बनाने की परियोजना तैयार है जिसके पूरा होने के बाद दोनों स्थानों के बीच की दूरी को 10 मिनट में तय कर सकेंगे।

इस मौके पर बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को पानी, सीवर और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर पार्षद सुमन बाला, पार्षद सरदार जसवंत सिंह, पार्षद कर्मवीर बैंसला, पार्षद हरिकृण गिरोटी, पार्षद अनिल नागर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, सदस्य टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार साहिल नंबरदार सहित अधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

DC यशपाल ने कहा, सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

Metro Plus

वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक मित्तल बने हरियाणा के CID प्रमुख।

Metro Plus

अब अवैध खनन करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई! जानें क्यों?

Metro Plus