Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टीम गिरीश भारद्वाज ने पेश किया जनसेवा का बड़ा उदाहरण, लगाया मेगा हेल्थ चेकअप कैंप!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Ballabgarh, 13 अप्रैल:
सेक्टर-2 स्थित तिरंगा भवन में ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के पुण्य संकल्प के साथ टीम गिरीश भारद्वाज के तत्वावधान में निजी हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। इस अवसर पर आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

आयोजकों ने हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नि:स्वार्थ सेवा भावना और समर्पण ने इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कॉॅर्डिनेटर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के सिद्वांत को आत्मसात करते हुए हम लगातार ऐसे प्रयास करते रहेंगे ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सरलता से पहुँच सकें।

कार्यक्रम में डॉ. रामनारायण भारद्वाज, मास्टर गंगा विष्णु, पंडित टेकचंद शर्मा, मास्टर धर्म सिंह भाटी, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, ,विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदीप सैन, भूपेश गुप्ता, सोनू, मनीष अरोड़ा, दीपक चौहान, मंजीत सिंह, मनोज खुटेला, मुकेश, हबीब प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

आखिर क्यों लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर महापुरूषों का अपमान करने का आरोप लगाया? देखें!

Metro Plus

गुरूग्राम में प्रोपर्टी को लेकर क्या हैं हालात? जाने प्रोपर्टी एक्सपर्ट से।

Metro Plus

अतिक्रमण का मारा, सैक्टर-7 हमारा

Metro Plus