Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैफिक सुधार के लिए DCP का दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

बल्लभगढ़, 14 अप्रैल: पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल (IPS) ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र का दौरा कर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने तथा आसपास के क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मौजूद पुलिस कर्मचारियों से विचार विमर्श किया तथा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोकल पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आम जनता के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार किया जा सकता है। आमजन से अपील है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ACP बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा, थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी, पुलिस चौकी बस स्टैंर्ड के प्रभारी, ट्रैफिक जोन अधिकारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

FMS ने नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत-लाइब्रेरी ऑन व्हील्स का दौरा किया

Metro Plus

कांग्रेस के भीष्म पितामह बी.आर. ओझा को कांग्रेसियों ने पार्टी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया

Metro Plus

Homerton ग्रामर स्कूल के संस्थापक कुलदीप सिंह Life Time Award से नवाजे गए।

Metro Plus