Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

खेल संस्कृति को बढ़ावा: आधुनिक खेल सुविधाओं से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 4 मई : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सैक्टर-16 में एम3एम फाउंडेशन के लक्ष्य कार्यक्रम के तहत फुटबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के आधुनिक खेल मैदान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसके माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक खेल मैदान युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रयास युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के साथ अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को भी मजबूती प्रदान करते हैं। यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के खिलाडिय़ों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैक्टर-16 सहित पूरे वार्ड में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि रोड वाइडनिंग का 2 करोड़ रूपये का कार्य, पार्कों के जीर्णोद्धार एवं वॉकिंग ट्रैक निर्माण का 2 करोड़ रूपये का कार्य तथा लगभग 7 करोड़ रूपये के अन्य विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन सभी कार्यों का उद्वेश्य नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण है और उसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फरीदाबाद आज तेजी से बदल रहा है और एक बेहतर आधुनिक शहर के रूप में उभर रहा है जो भविष्य में ग्लोबल सिटी बनने की दिशा में अग्रसर है। विकसित हरियाणा की संभावनाओं का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा फरीदाबाद प्रदेश के विकास मॉडल को नई पहचान दे रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में हरियाली का विस्तार, बेहतर सड़कें और सुव्यवस्थित पार्कों का विकास सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है। सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में चौमुखी विकास को गति दी जा रही है और आज पूरा हरियाणा इस विकास यात्रा का साक्षी बन रहा है।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, रूप बंसल, पायल कनोडिया, डॉ० जैश वर्धन महाजन, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद मुकेश शर्मा, पार्षद प्रियंका बिष्ट, प्रवीण चौधरी, राज कुमार राज, मनीष राघव, शुभांकित गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, तृप्ति माला, महेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

डायनेस्टी इंटरनेशनल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया टीचर्स-डे

Metro Plus

जगजीत सिंह चुने गए RWA सैक्टर-29 के प्रधान

Metro Plus

Governor’s डायमंड Awards से नवाजे गए रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट दीपक यादव और सेक्रेटरी राजीव सिक्का।

Metro Plus