Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व का परिणाम, भाजपा की जीत: जसवंत पवार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

बल्लभगढ़, 4 मई: गांव चंदावली में पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी के जनसेवक पार्षद कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति और गांव की सरदारी ने मिलकर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया व आतिशबाजी की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी सांझा की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

इस मौके पर जसवंत पवार सैनी ने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के सांसदों, विधायकों, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनविश्वास और विकास की नीतियों की जीत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिन-रात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

Related posts

समाजसेवी अनिल गर्ग ने सरकारी स्कूल की छात्राओं को भेंट की साईकिलें! देखें क्यों?

Metro Plus

कवियों ने बिखेरे हंसी के फव्वारे, अग्रवाल समिति ने किया कवि सम्मेलन

Metro Plus

मानव रचना इलेक्ट्रिक वन @ EV को अपनाने वाला पहला विश्वविद्यालय बना!

Metro Plus