Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

ADGP शिवास कविराज ने संभाला पुलिस कमिश्रर का कार्यभार, महिला सुरक्षा,साईबर अपराधों और नशे की रोकथाम पर रहेगा फोकस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Gurugram/Faridabad, 22 मई: ह
रियाणा कैडर के 1999 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP शिवास कविराज ने गुरूग्राम के पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस कमिश्ररेट कार्यालय मेंं पहुंचने पर नव-नियुक्त पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज का गुरूग्राम के पुलिस अधिकारियों ने बुक्का भेंटकर स्वागत किया। शिवास कविराज इससे पहले जहां पंचकूला के पुलिस कमिश्रर के पद पर तैनात थे, वहीं वे फरीदाबाद के पुलिस कमिश्ररेट बनने से पहले फरीदाबाद में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

गुरूग्राम के पुलिस कमिश्रर का चार्ज लेने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली और अपने एजेंडे भी स्पष्ट किए। शिवास कविराज ने बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्वता के साथ कार्य किया जाए।

इस दौरान पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज ने गुरूग्राम से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं बारे भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम को अपराधमुक्त करने के लिये हरसम्भव प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साईबर अपराधों व नशे की रोकथाम उनकी मुख्य प्राथमिकता रहगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीडि़त/फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करके उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

बता दें कि शिवास कविराज एक अनुभवी, कुशल एवं समर्पित पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने आर्चरी में जीता गोल्ड

Metro Plus

Shiv College की छात्रा रचना बघेल ने क्ले मॉडलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में लगाए सोलर पॉवर का उद्वघाटन पुलिस कमिश्नर बुधवार दोपहर 2 बजे करेंगे

Metro Plus