Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

आपदा प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 10 मई को: विक्रम सिंह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 9 मई:
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार, 10 मई को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक चलेगा जिसमें आपदा प्रबंधन से संबंधित बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए सदस्य तथा सरकारी एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में आपदा की स्थिति में तत्काल और समन्वित प्रतिक्रिया आवश्यक होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि विभिन्न वर्गों के प्रमुख प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन का समुचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आवश्यकता पडऩे पर वे अपने-अपने स्तर पर आमजन को सहायता प्रदान कर सकें।

यह प्रशिक्षण रेडक्रॉॅस सोसाइटी एवं सिविल डिफेंस के सहयोग से संपन्न होगा जिसमें प्रशिक्षित अधिकारी उपस्थितजनों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया देने के तरीकों से अवगत कराएंगे।

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किए दरगाह शरीफ के दर्शन

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 10 रूपये में टोकन खरीदकर जमीन पर बैठकर लोगों के साथ किया भोजन

Metro Plus

सशस्त्र सीमा बल की 50 ट्रेनर्स को सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल को उपयोग में लाने की दी ट्रेनिग

Metro Plus